सक्ती
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प अभियान कार्यक्रम 02 अगस्त को होगा आयोजित

सक्ती – जिले में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम कलेक्टोरेट सभा कक्ष में 02 अगस्त को सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त युवा शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ही “नशा मुक्त युवा विकसित भारत” संकल्प अभियान का शुभारंभ होगा, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाते हुए एक सतत राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन का निर्माण करना है।

