सक्ती

सक्ती में पहली बार स्तन कैंसर की जटिल सर्जरी सफल

डॉ. राहुल अग्रवाल एवं उनकी अनुभवी टीम ने किया 6×5 सेंटीमीटर की गांठ का ऑपरेशन, न्यूनतम खर्च में मिली मरीज को राहत

सक्ती में पहली बार स्तन कैंसर की जटिल सर्जरी सफल kshititech
सक्ती में पहली बार स्तन कैंसर की जटिल सर्जरी सफल kshititech

सक्ती – सक्ती नगर में चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। नगर की शान एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश अग्रवाल के सुपुत्र डॉ. राहुल अग्रवाल एवं उनकी अनुभवी टीम ने सक्ती के स्पर्श हॉस्पिटल में 31 वर्षीय महिला की स्तन कैंसर की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की है।
ग्राम छोटेकेरा निवासी 31 वर्षीय महिला पिछले करीब एक वर्ष से स्तन में गांठ की समस्या से परेशान थीं। उन्होंने सक्ती के स्पर्श हॉस्पिटल में डॉ. राहुल अग्रवाल से जांच कराई। जांच के बाद महिला में स्टेज-3 स्तन कैंसर की पुष्टि हुई, जिसके लिए चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी। इस प्रकार की सर्जरी काफी जटिल मानी जाती है और आमतौर पर बड़े शहरों के अस्पतालों में ही इसके लिए मरीजों को जाना पड़ता है।
डॉ. राहुल अग्रवाल एवं उनकी अनुभवी टीम ने सक्ती में ही इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सर्जरी के दौरान करीब 6×5 सेंटीमीटर आकार की गांठ को निकाला गया। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज के परिजनों ने चिकित्सकीय टीम के प्रति संतोष एवं आभार व्यक्त किया। विशेष बात यह रही कि ऑपरेशन न्यूनतम खर्च में संपन्न किया गया।
सक्ती में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कदम
बताया गया कि इस तरह की जटिल सर्जरी सक्ती में डॉ. राहुल अग्रवाल द्वारा किए जाने से स्थानीय मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। डॉ. राहुल अग्रवाल समय-समय पर विभिन्न जटिल सर्जरी आधुनिक तकनीक एवं चिकित्सा पद्धति के माध्यम से कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो रही है।
डॉ. राहुल अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी महिला के स्तन में गांठ महसूस हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गांठ में दर्द न होने पर भी वह कैंसर का संकेत हो सकती है। ऐसी स्थिति में समय रहते चिकित्सकीय जांच एवं विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है, ताकि बीमारी बढ़ने से पहले ही उसका उचित उपचार किया जा सके।