प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को मिला लाभ, जिले के 594 किसानों को मिला लगभग 95 लाख रुपए का क्लेम


जिले के किसान जितेन्द्र विजय बहादुर सिंह को मिला 7.47571 लाख रू. का बीमा क्लेम राशि
सक्ती- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जिले के किसानों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत सक्ती जिले के विकासखण्ड मालखरौदा के ग्राम नवागांव के किसान जितेन्द्र विजय बहादुर सिंह को कुल 7.47571 लाख रुपए का बीमा क्लेम राशि प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया की गतवर्ष खरीफ 2025 में अच्छी लागत के साथ खेती करने के बावजूद उनके फसल का अच्छे से उत्पादन नही हुआ था। जिसके कारण उन्हे आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा था। उन्ही की तरह गांव के किसानों का धान का उत्पादन अन्य वर्षों की तुलना में बहुत कम आया था। जिससे गांव के किसान बहुत चिंतित थे। उन्होंने आगे बताया कि गतवर्ष खरीफ 2025 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत अपनी धान फसल का बीमा कराया था। जिससे उनके खाते में कुल 7.47571 लाख रू. का बीमा क्लेम राशि प्राप्त हुआ है साथ ही गांव के जिन किसानों ने फसल बीमा कराया था। उन सभी के खाते में बीमा क्लेम राशि का हस्तांतरण हुआ है। जिससे किसानों चेहरे में खुशहाली आया है। वीर बहादुर सिंह का कहना है कि बीमा क्लेम राशि प्राप्त होने पर उनकी फसल नुकसान से हुए आर्थिक क्षति का भरपाई हो गया एवं प्राप्त राशि को घरेलु खर्च के साथ इस वर्ष धान की खेती करने में लगायेंगे। इस वर्ष भी अपनी फसल का बीमा करायेगें और साथ ही अन्य लोगों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनार्गत फसल बीमा कराने की सलाह दें रह है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसानों के हित में लाभकारी बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार गतवर्ष खरीफ में जिले में कुल 30729 कृषकों के द्वारा फसल बीमा कराया गया था। जिसमें से धान फसल क्षति की स्थिति में अभी तक कुल 594 किसानों को बीमा क्लेम राशि 94.73622 लाख रूपये प्राप्त हुआ है। जिले के विकासखण्ड मालखरौदा के ग्राम चन्देलाडीह, छोटे सीपत, मुक्ता, नवागांव, सारसडोल एवं सुकलीपाली को धान सिंचित फसल में औसत उपज कम होने की स्थिति में किसानों को बीमा क्लेम राशि प्राप्त हुआ है एवं ग्राम मालखरौदा के किसानों को धान असिंचित फसल में औसत उपज कम होने की स्थिति में बीमा क्लेम राशि प्राप्त हुआ है।

