सक्ती

NHRSJC ने योग दिवस पर  सहज योग का किया अभ्यास

NHRSJC ने योग दिवस पर  सहज योग का किया अभ्यास kshititech

सक्ती- योग तन- मन और आत्मा के मिलन का माध्यम है, यह बात बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सहज ध्यान योग के अवसर पर उपस्थित लोगों से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक एवं सशक्त माध्यम है जिसके प्रति लोगों को प्रेरित करने हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला सक्ती के द्वारा नगर पालिका उद्यान अखरा भाठा वा. न. 2 में आज “सहज योग आज का महायोग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षिका श्रीमती मंजू अग्रवाल ने लोगों को सहज ध्यान योग के माध्यम से कुण्डलिनी जागरण के द्वारा स्वस्थ रहने राज बताया तो वहीं योग कार्यक्रम के बाद श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के आह्वान पर सभी ने उद्यान सौन्दर्यीकरण के कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान करते हुए गार्डन की सफाई कार्य को अंजाम दिया। तदपश्चात कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण करते हुए योग को निरंतर जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इन पलों में कार्यक्रम के संचालन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के नारायण मौर्य कोंडके ने किया तथा NHRSJC सक्ती जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने आभार प्रदर्शन करते हुए बताया कि हमारा संगठन अनवरत समाज सेवा के कार्यों को अंजाम दे रहा है तथा इसी तारतम्य में आज सहज योग शिविर  और श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें NHRSJC के महिला अध्यक्ष कांता यादव, पुष्पा यादव, फागु लाल, कमल चंद्रा, युवा देवांगन समाज के सोनू देवांगन, गौ सेवक पप्पू खर्रा- गौरव, छग़ क्रांति सेना के सुनील लोधी आदि लोगों ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।