सक्ती

NHRSJC का योग दिवस पर  सहज योग शिविर का आयोजन

सक्ती-   राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि तन व मन से स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक एवं सशक्त माध्यम है जिसके प्रति लोगों को प्रेरित करने हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है तथा विश्व के सभी देशों में शरीर को स्वस्थ रखने हेतु भारतीय परंपरा में शामिल योग और आसन के महत्व को समझाने योग दिवस आयोजन किया जाता है जो भारतीयों  के लिए गर्व का विषय है क्योंकि योग  भारत के ऋषियों की देन है।
  NHRSJC सक्ती जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने बताया कि हमारे जिला संगठन के द्वारा 21 जून रविवार को प्रातः 6 बजे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing)  के साथ लोगों को योग के प्रति जागरूक करने सहज योग शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें संगठन के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों को भी सहज योग शिविर में शामिल होने का आग्रह किया गया है ताकि लोग योग को अपना कर तन-मन से स्वस्थ एवं सशक्त बनें।