सक्ती

कलेक्टर एवं सीएमएचओ  के मार्गदर्शन में अटल आरोग्य लैब की बड़ी उपलब्धि, 5 दिनों में 324 मरीजों की हुई निःशुल्क जांच

सक्ती-  माननीय कलेक्टर जिला सक्ती  अमृत विकास टोपनो एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल, सक्ती स्थित अटल आरोग्य लैब द्वारा आमजन को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में 15 जून 2026 से 19 जून 2026 तक कुल 324 मरीजों को निःशुल्क जांच सुविधा का लाभ प्रदान किया गया। इस अवधि में 296 ओपीडी एवं 28 आईपीडी मरीजों की विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांचें आधुनिक मशीनों के माध्यम से की गईं। अटल आरोग्य लैब में उपलब्ध निःशुल्क जांच सुविधा से मरीजों को निजी लैबों में होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिल रही है। साथ ही समय पर जांच रिपोर्ट मिलने से रोगों की शीघ्र पहचान एवं उपचार भी सुनिश्चित हो रहा है।

सीएमएचओ पूजा अग्रवाल के निर्देश में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को सुलभ एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अटल आरोग्य लैब की सुविधा से विशेष रूप से गरीब, मध्यमवर्गीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। 15 जून से 19 जून 2026 तक   कुल मरीज : 324, ओपीडी मरीज : 296, आईपीडी मरीज : 28 की उपलब्धि प्राप्त हुई।
अटल आरोग्य लैब के माध्यम से प्रदान की जा रही निःशुल्क जांच सुविधा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है तथा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।