सक्ती
“मेधावी छात्र शशांक अग्रवाल ने CA परीक्षा में लहराया परचम, परिवार को किया गौरवान्वित”


सक्ती – श्री श्याम परिवार सक्ती के सक्रिय सदस्य संतोष अग्रवाल के सुपुत्र शशांक अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर पूरे परिवार को गौरवान्ति किया है। शशांक की इस सफलता पर जहां श्री श्याम परिवार सहित अग्रवाल समाज एवं विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। तो वहीं शशांक अग्रवाल शहर की प्रतिष्ठित फर्म हजारीलाल गणेशराम गुरुद्वारा के पास सक्ती के संचालक गणेश लाल अग्रवाल के पोते हैं तथा वे प्रारंभ से ही मेधावी छात्र के रूप में सफलता अर्जित करते आए हैं। सीए बनने पर उन्होंने इसकी सफलता का श्रेय अपने परिवार जनों को दिया है।




