सक्ती शहर में नो एंट्री में भारी वाहन चलाने पर 2500/- का चालान कटा


सक्ती- जिला मुख्यालय सक्ती में रोड की पर्याप्त चौड़ाई ना होने तथा स्कूल के बच्चों, आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए भारी वाहनों को प्रातः 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है उसके बाद भी यदा कदा कुछ वाहन मालिक एवं चालक होशियारी दिखाते हुए जनहित को नजर अंदाज कर अपने वाहन को प्रतिबंधित समय में शहर में प्रवेश करा देते है, दिनांक 17. 06. 2026 को बोरवेल वाहन क्रमांक KA 39 ए 1714 बाराद्वार रोड से अग्रसेन चौक जाते मिली जिस पर न्यायालय चौक पर खड़े यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा द्वारा वाहन को रुकवाया गया तथा चालक तंगा राज पिता सिंह उम्र 52 वर्ष स्किल आंध्र प्रदेश (GOLDON BORWELL) को भविष्य मे no entey टाइम मे भारी वाहन शहर मे प्रवेश ना करने की हिदायत दी गयी तथा इस गलती के लिए चालक का 2500/- का चालान काटा गया।




