सक्ती

एमबीबीएस की डिग्री हासिल की हर्ष ने

एमबीबीएस की डिग्री हासिल की हर्ष ने kshititech

सक्ती –  ग्राम कोटमी के छात्र हर्ष पटेल ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर ली है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से डिग्री प्राप्त किया है। उनके दादा स्व. लक्ष्मी नारायण पटेल कोटमी हायर सेकेंडरी स्कूल में लंबे समय से शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। इनके पिता स्व. अशोक पटेल एवं माता श्रीमती नीलम पटेल है। हर्ष पटेल को डिग्री प्राप्त होने पर अखिल भारतीय अघरिया समाज डभरा कई के अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी में खुशी की लहर व्याप्त है।