सक्ती

5 जून को सक्ती के कंचनपुर स्थित वासु रिसोर्ट में होगी पत्रकारों की बैठक

सक्ती –  5 जून 2026 दिन- शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे सक्ती शहर के कंचनपुर स्थित वासु रिसोर्ट में पत्रकारों की एक बैठक का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए सक्ती के वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल ने बताया कि 5 जून को दोपहर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एशियशियशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा एवं संगठन के उत्तराखंड प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राजेश गुप्ता का सक्ती प्रवास हो रहा है। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी सक्ती जिले के पत्रकार साथियों के साथ चर्चा करेंगे एवं पत्रकार हितों में आवश्यक जानकारियां साझा करते हुए सुझाव भी लेंगे। वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल सक्ती ने समस्त पत्रकार साथियों को इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि दोपहर लंच की व्यवस्था भी वासु रिजॉर्ट सक्ती में रखी गई है।