हर माह के अमावस्या एवं पूर्णिमा में महामाया मंदिर में हो रहा है सार्वजनिक सुंदरकांड पाठ


सक्ती – सक्ती नगर के प्रसिद्ध एवं सिद्ध महामाया मंदिर सक्ती में अधिक माह के शुक्ल पक्ष को सार्वजनिक रूप से सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर – गांव के समस्त भक्त स्वत श्रद्धा से भाग लेते हैं एवं अपने ही द्वारा इकट्ठा किए गए रुपए से प्रसाद एवं पूजा की व्यवस्था की जाती है इस सुंदर कांड पाठ में भीड़ उमड़ रही है लोगों में सनातन धर्म के प्रति भावना बढ़ती जा रही है लगातार प्रति माह के अमावस्या एवम पूर्णिमा को यह कार्यक्रम मातारानी की असीम अनुकंपा से आयोजित मातारानी के भक्तों द्वारा की जाती है,जहा सभी भक्तों द्वारा मातारानी मां महामाया के श्रीचरण में प्रसाद अर्पित कर मंगल आरती सभी भक्तों द्वारा ली जाती है, उक्त जानकारी भक्त देवेन्द्र सोनी ने देते हुए बताया की इस सुंदरकांड के पाठ में भक्तो की संख्या बढ़ने लगी है,एवम भक्तगण अपनापन अनुभूति पाकर भक्तिभाव से कार्य क्रम में सामिल होने लगे है, जिनमे प्रमुख रूप से गोपाल अग्रवाल, बीके अग्रवाल, फुलेश्वर गवेल,कुंजल, आत्मराम पटेल, बांसी देवांगन, कुंती यादव,प्रहलाद अग्रवाल,रामेश्वर अग्रवाल,अनुसुइया जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल अधिवक्ता, रामखिलावन श्रीवास, अमित सोनी, चंद्रभान ब्रजवासी,दुलारी साहू,धरम केवट, पुजारी रमैया, गजराज सिंह,हरी मिश्रा,मन्नू धन्नू, छोटू यादव आदि शामिल रहे।



