सक्ती

गोयल परिवार सक्ती की महिलाओं ने राहगीरों को पिलाया शरबत

भीषण गर्मी में लोगों को मिली भारी राहत. गर्मी के बावजूद महिलाएं सुबह से ही लोगों को दे रही थी ठंडे पानी एवं शरबत की सेवा

गोयल परिवार सक्ती की महिलाओं ने राहगीरों को पिलाया शरबत kshititech

सक्ती –  सक्ती शहर के गोयल परिवार के महिला सदस्यों श्रीमती मीना ऋषि गोयल, श्रीमती श्वेता अनिल गोयल ने बुधवार को साप्ताहिक बाजार दिवस गौरव पथ मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को सुबह से ही शरबत एवं ठंडा पानी पिलाया। इस दौरान जहां ठंडा पानी एवं शरबत पीकर लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिली तो वहीं सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शीतल पेय पदार्थ को ग्रहण किया। तथा भारी धूप में भी महिला सदस्य लोगों को ठंडा पानी एवं शरबत वितरित कर रहे थे। तथा श्रीमती मीना गोयल एवं श्रीमती श्वेता गोयल ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को शरबत पिलाना एवं ठंडे पानी की सेवा देना एक पुण्य का काम है। तथा आज श्याम ग्यारस का पावन दिवस एवं पुरुषोत्तम मास का महीना चल रहा है। शहर में बुधवार के दिन सैकड़ो की संख्या में दूर-दूर से खरीदारी करने के लिए आते हैं। तथा राहगीरों ने भी महिला सदस्यों द्वारा की जा रही इस सेवा की प्रशंसा की तथा मुक्त कंठ से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। सक्ती शहर में वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु की प्रचंडता को देखते हुए लोगों द्वारा शरबत एवं ठंडे पानी की सेवाएं दी जा रही है। जो कि शहर के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है। कि आज लोग धर्म- कर्म एवं सेवा के काम में आगे जाकर अपना योगदान दे रहे हैं।