घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, 3000 का था इनाम

सक्ती- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमति बनकुंवर पटेल साकिन परसदाखुर्द थाना सक्ती के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी की घटना दिनांक 10.07.2024 के सुबह करीबन 08ः00 बजे प्रार्थिया अपने घर के दरवाजे के पास खडी थी उसी समय देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार पिता अमृत सिदार उम्र 21 साल साकिन हरदा का प्रार्थिया के घर के सामने अपने मोटर सायकल को खडी कर चोरी करने की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा प्रार्थी के अपने घर अंदर चले जाने पर देवेन्द्र उर्फ भोलू प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुयेे हाथ मुक्क से मारपीट कर चोट पहॅूचाया प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विेवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था किन्तु आरोपी घटना दिनांक से ही अपने सकुनत से फरार तथा विस्तृत पता ठीकाना के संबंध में जानकारी प्राप्त नही होने पर आरोपी के पतासाजी के संबंध में पुलिस अधीक्षक सक्ती को प्रतिवेदन भेजकर फरार आरोपी के संबंध में उदद्योषण जारी करने हेतु निवेदन किया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 3000 रूपये का इनाम उद्घोषणा आरोपी के संबंध में किया था प्रकरण के आरोपी भोलू सिदार के अपने सकुनत पर होने की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण के आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार पिता अमृत सिदार उम्र 21 साल साकिन हरदा थाना सक्ती के अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 306/2023 धारा 307,456,459,294,506,34 भादवि के प्रकरण में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सक्ती के न्यायालय से जारी प्रकरण क्रमांक 10/2024 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वांरट जारी होने से आरोपी को उक्त प्रकरण के साथ-साथ इस मामले के स्थाई वारंट की भी तामिली माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।


