सक्ती

डॉ. अर्जुन सोनवानी बने सक्ती विकासखंड के नए बीएमओ

डॉ. अर्जुन सोनवानी बने सक्ती विकासखंड के नए बीएमओ kshititech

सक्ती – जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया है। कलेक्टर कार्यालय सक्ती द्वारा 9 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार डॉ. अर्जुन सोनवानी को सक्ती विकासखंड का नया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद डॉ. सोनवानी के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती सहित विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक और उप-स्वास्थ्य केंद्रों की प्रशासनिक जिम्मेदारी रहेगी। उनसे स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवस्थागत सुधार, निगरानी और सुचारु संचालन की अपेक्षा की जा रही है। इस नई नियुक्ति से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और बेहतर समन्वय आने की उम्मीद जताई जा रही है।