सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत जिले में कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही





सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन के सचिव एवं नियंत्रक के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सक्ती के मार्गदर्शन में औषधी निरीक्षक दुर्गेश कैवर्त एंव पुलिस विभाग से थाना बाराद्वार मे पदस्थ अयूब खान एवं राजेश्वर कुर्रे की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से तंबाकू पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत बाराद्वार में संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहचान कर वहां गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, जर्दा तथा अन्य तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने हेतु कड़ी कार्यवाही की गई । इन स्थानों पर कई विक्रेताओं को कोटपा एक्ट (COTPA Act) के प्रावधानों का उल्लंघन करते पाया गया, जिनके विरुद्ध मौके कुल 12 चालानी कार्रवाई की गई और 2400 रुपये वसूल किए गए। साथ ही दुकानदारों को धूम्रपान संबंधी चेतावनी चिपकाने एवं सार्वजनिक रूप से धूम्रपान के लिए लाइटर या माचिस नहीं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।


