सक्ती
नहीं रही सक्ती की सुनीता सिंह ठाकुर


सक्ती – सक्ती शहर से लगे ग्राम दर्रा के प्रतिष्ठित ठाकुर परिवार के एवं संतोषी टॉकीज के संचालक ठाकुर परमानंद सिंह की पूज्य धर्म पत्नी एवं प्रकाश सिंह की पूज्य माताजी सुनीता सिंह जी का आज दिनांक- 30 अप्रैल 2026 दिन- गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक-30 अप्रैल 2026 दिन- गुरुवार को शाम 4:00 बजे उनके गृह निवास ग्राम दर्रा के मुक्तिधाम में किया गया। सुनीता सिंह विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। जिनका उपचार जारी था। उनके निधन पर क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक. सामाजिक. धार्मिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है.वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई। तथा सुनीता सिंह धर्म परायण महिला थी।


