सक्ती

एसबीआई के सेवानिवृत कर्मचारी माधव लाल यादव का निधन

प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज यादव को पितृ शोक

एसबीआई के सेवानिवृत कर्मचारी माधव लाल यादव का निधन kshititech

सक्ती- प्रेस क्लब सक्ती के अध्यक्ष मनोज यादव, पत्रकार निरंजन यादव एवं गोविंद यादव के पूज्य पिता माधव लाल यादव सेवानिवृत कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक शाखा सक्ती का आज दिनांक- 4 अक्टूबर 2026 दिन- रविवार को सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक-4 अक्टूबर 2026 दिन-रविवार को सुबह 10:00 बजे स्थानीय बाराद्वार रोड स्थित मुक्तिधाम में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास शनि मंदिर के पास नारायण सागर रोड सक्ती से निकली। माधव लाल यादव मृदु भाषी, मिलनसार एवं धर्म परायण व्यक्तित्व के धनी थे। तथा वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए। उनके निधन पर प्रेस क्लब सक्ती सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों एवं यादव समाज ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।