सक्ती

कलेक्टर ने जनगणना का प्रथम चरण, सुशासन तिहार 2026 का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, एवं लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनगणना का प्रथम चरण, सुशासन तिहार 2026 का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, एवं लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश kshititech

सक्ती-   कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं आवश्यक सांख्यिकीय जानकारी एकत्र करेंगे। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें, अफवाहों से सतर्क रहें तथा यह ध्यान रखें कि जनगणना के दौरान ओटीपी, बैंक खाता, पैन या आधार जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित एवं गोपनीय रखी जाएगी तथा नागरिक 30 अप्रैल तक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य पूर्ण करें।
बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 (01 मई से 10 जून 2026) के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों के संबंध में कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण करना है, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने और शिविरों में आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से निराकरण कर लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत करना है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।  समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को जिले के भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मरम्मत योग्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, शीघ्र मरम्मत कार्य तथा भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने बिजली विभाग को सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी सहित अन्य कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  वासु जैन, अपर कलेक्टर  बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर  बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर  के एस पैकरा, संयुक कलेक्टर  अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती  कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा  रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा  विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर  प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी  उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी  सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।