सक्ती
सक्ती जिले के शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती, 74 अलग-अलग पदों के लिए संविदा भर्ती हेतु जारी हुए आदेश


सक्ती – जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ती द्वारा जिले के विभिन्न शहरों में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालयों में 74 अलग-अलग पदों के लिए संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। 23 अप्रैल 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन सचिव स्वामी आत्मानंद जिला प्रबंधन समिति ने जारी करते हुए संविदा भर्ती हेतु समस्त दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं एवं उपरोक्त संविदा भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप भर्ती की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी


