अकलतरा में 26 से 28 अप्रैल तक तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम का होगा आयोजन

राधा कृष्ण महिला कीर्तन भवन में सुमन मनवस्या के सानिध्य में आयोजित होगा कार्यक्रम
सक्ती – अकलतरा शहर में आगामी 26, 27 एवं 28 अप्रैल को तीन दिवसीय नानी बाई का मायरो कार्यक्रम का आयोजन राधा कृष्ण महिला कीर्तन भवन में राधा कृष्ण महिला मंडल द्वारा किया गया है. जो कि प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा एवं उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन जुगल जोड़ी सरकार के विवाह की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया है एवं उपरोक्त कार्यक्रम में सुमन मनवस्या के सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा. राधा कृष्ण महिला मंडल में समस्त धर्म प्रेमियों को उपरोक्त तीन दिवसीय कार्यक्रम में सह परिवार शामिल होकर पुण्य का भाग्य बनने का आग्रह किया है. तथा आयोजक संस्था के सदस्यों ने बताया कि राधा कृष्ण महिला मंडल एवं अकलतरा नगर की सभी महिला समितियो के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें भगवान नरसी जी का चरित्र एवं राधे कृष्णा जी का ब्यावला महोत्सव मनाया जाएगा तथा नरसी जी भगवान श्री कृष्ण के अत्यंत प्रिय भक्त थे जिनके सारे कार्य भगवान जी ने अपने हाथों से ही संपन्न कराए थे एवं उपरोक्त कथा का बहुत ही मार्मिक एवं सुंदर ढंग से चित्रण तथा वर्णन सुमन जी के द्वारा किया जाएगा


