सक्ती

अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत जिले के वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद सर्जरी हेतु एम्स रवाना

सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग, सक्ती द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों की सर्जरी हेतु उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के लिए रवाना किया गया। प्रस्थान से पूर्व सभी हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूर्ण कराई गईं। यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके साथ सहायकों की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।