सक्ती
श्री रामलला दर्शन हेतु सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए होगी रवाना


सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रारंभ की गई “श्री रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना” के अंतर्गत प्रदेश के श्रद्धालुओं को नि:शुल्क अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन द्वारा प्रत्येक जिले से चयनित श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा कराई जा रही है। इसी क्रम में 15 अप्रैल 2026 को सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं के दल को बिलासपुर स्टेशन से रवाना किया जाएगा। जिसमे नोडल अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर सक्ती जलेश्वर राठौर को नियुक्त किया गया है।


