Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 151वीं महाआरती में पंडित धीरेंद्र बाजपेई हुए शामिल

सक्ती-   श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की 151वीं महाआरती में पंडित  धीरेंद्र बाजपेई ने हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि हनुमान लला की कृपा से महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती सनातन संस्कृति पुनर्जागरण की दिशा में सशक्त पहल है जहां सनातन धर्म का प्रचार प्रसार अनवरत  प्रयास जारी है।  इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ रिंकू निर्मलकर ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, आंचल योगेश देवांगन, चमेली देवांगन, प्रेमलता, पूजा मरावी, पुष्पा गोंड, राकेश्री गोंड के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार– देवेंद्र देवांगन चांपा तथा शाम का श्रृंगार- प्रमोद प्रति चौधरी के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था- यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा, कंचन योगेश देवांगन, नयना देवांगन, धीरेन्द्र बाजपेई के द्वारा चढ़ाया गया। आज का सिंदूर अभिषेक-  रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव,क्षमा शिवांश, लीना विकास बरेठ तथा सुंदरकांड-गीतेश  कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, एकांश बरेठ, नयना देवांगन, मान साय संतोष साहू के द्वारा कराया गया। महाआरती के पश्चात गौ सेवा केंद्र में अतिथियों पूजन आरती किया तथा धीरेन्द्र बाजपेई ने नव जन्मी बछिया का श्यामा नामकरण किया। विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।