Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय अग्रवाल महासभा का होगा नया गठन

प्रदेश के अग्रवाल समाज को सभी समाज के लिए स्कूल हॉस्पिटल व कन्या विवाह पे विशेष ध्यान देने की आवश्यकता – बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय अग्रवाल महासभा का होगा नया गठन kshititech

सक्ती- 05 अप्रैल को अग्रसेन धाम रायपुर में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित 2 दिवसीय परिचय सम्मेलन ओर अग्र मंथन के कार्यक्रम का समापन हुआ अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया की दूसरे दिन सुबह भी परिचय सम्मेलन में युवक युवतियों की काफी उपस्थिति रही। काफी प्रत्याशियों ने अपना परिचय दिया, कुल 691 प्रत्याशियों का रजिस्ट्रेशन किया गया , परिचय सम्मेलन का समापन के पश्चात अग्र मंथन के कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल जी संसद रायपुर , राजीव अग्रवाल अध्यक्ष एवं राजकमल सिंघानिया पूर्व विधायक उपस्थित रहे , बृजमोहन अग्रवाल जी ने फिर समाज को शिक्षा स्वस्थ ओर कन्या विवाह पर ज्यादा ध्यान देने हेतु प्रोत्साहित किया, अपने उद्बोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने समय के हिसाब से समाज में बदलाव एवं बच्चों में संस्कारों को ओर बढ़ाने पर बल दिया, साथ ही समाज को एकजुट हूकर हर परिस्थित का सामना करने पे जोर दिया, राजीव अग्रवाल ने समाज के लोगों समाज के कार्यक्रमों में संगठन एवं समाज को जोड़ने की आवश्यकता पे बहुत ज्यादा बल दिया , अग्रवाल समाज में की उन्होंने हर परिवार में कम से कम तीन बच्चों की आवश्यकता पर जोर दिया ,बाहर से आए सभी सामाजिक प्रतिनिधियों ने अपने अपने विषयों पे अपनी बाते रखी जिसमें आज के एकांकी परिवार, समाज में बढ़ती मितव्ययिता, बच्चों के परिवार से दूरी, समाज की अन्य परेशानियों पे विशेष चर्चा की गई ,सभी विषयों पे सकारात्मक चर्चा कर आगे बढ़ने की अपील की गई।
महामंत्री मनमोहन अग्रवाल ने अग्रसेन भवन में शादी योग्य बच्चों का बायो डाटा सेंटर चालू करने की जानकारी दी एवं पूरे प्रदेश के अग्रवाल समाज को बायो डाटा शुरू करने हेतु बल दिया,जिसके बाद हर जिले में एक बायोडाटा सेंटर बनाने पर सहमति बनी जिस से समाज के युवक युवती के संबंध में आसानी हो सके, प्रचार प्रभारी योगेश अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश के सभी जिलो व शहर गाव से आए लगभग 50 से ऊपर अग्रवाल संगठनों के सदस्यों ने अपनी अपनी बात रखी जिसमें एक मत से सबने अग्रवाल समाज की एकता अखंडता पर सबसे ज्यादा जोर दिया, अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने आज पूरे प्रदेश से आए संगठनों का हृदय से आभार व्यक्त किया कि सभी ने आज रायपुर में अग्र मंथन के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।प्रमुख रूप से अध्यक्ष विजय अग्रवाल,संरक्षक हनुमान अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल,सहित मनमोहन अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल जैन, किशन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, योगी अग्रवाल मनीष अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल कमल अग्रवाल ,प्रशांत अग्रवाल युवा मंडल अध्यक्ष सौरव अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता अग्रवाल, युवती मंडल अध्यक्ष कंचन अग्रवाल सहित सभी अग्रवाल समाज के सदस्य मौजूद थे।