लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया ईद मिलन

सक्ती । ऑल इंडिया लीनेस क्लब सी जी -01 स्वर्णिम लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक द्वारा अपने निवास में ईद मिलन का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गले लगा ईद की बधाई दी बडो़ ने ईदी में उपहार दिया एवं मीठी मीठी सेवाईयों का स्वाद ले स्वालाप्हार किया । सब ने इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉक्टर शालू पाहवा ने कहा कि यह ईद उल फितर का पर्व पूरे देश में रमजान का पाक महिना बडे़ ही उल्लास के साथ मुस्लिम समुदाय के द्वारा मनाया जाता है यह ईद का पर्व भाई चारे एवं खुशियों का पर्व है। इस अवसर पर क्लब की कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दूबे, राम कुवर साहु, लता नायक, अनीता सिहं, विजिया जायसवाल, चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह, लक्ष्मी रेड्डी, अनीता राठौर, निधि सिंह,प्रिया दुबे,माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनिता जायसवाल, चेयरपर्सन ली.संगीता तिवारी, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन एवं अन्य सदस्य उपास्थित रहे।


