सक्ती
लोकसभा में उठा पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा

भाजपा सांसद चौधरी ने शुक्रवार को उठाया मामला
सक्ती- पूरे देश में समय-समय पर राज्यों में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मांग की जाती है। तथा छत्तीसगढ़ सहित अनेकों राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर पहल की गई है। वहीं इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शुक्रवार को लोकसभा में पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए समग्र प्रभावी पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति बनाने की मांग की।


