सक्ती

शिक्षा के क्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर की संस्था विद्या भारती के छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख बनाए गए दीपक सोनी

सक्ती – अखिल भारतीय स्तर पर सरस्वती शिक्षा संस्थान के माध्यम से पूरे देश भर में गांव-गांव तक शिक्षा एवं संस्कार की अलख जगाने वाली विद्या भारती के छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख के दायित्व में दीपक सोनी को जिम्मेदारी दी गई है दीपक सोनी वर्तमान में विभाग समन्वयक कोरबा जिला में पदस्थ हैं.तथा वे एक सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में जाने जाते हैं. दीपक सोनी को विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख नियुक्त किए जाने पर सरस्वती शिशु मंदिर परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. तो वहीं उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में विद्या भारती और अधिक सक्रियता के साथ अपने स्थापना के उद्देश्यों को पूर्ण करेंगी ऐसी कामना की है।