सक्ती
टेमर समपार पर बनेगा रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज

सक्ती – हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग के समपार क्र 320 में टेमर फाटक के पास सक्ती- टुंड्री मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज एवं रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य हेतु 67.85 क़रोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति वित्त विभाग से प्रदान कर दी गई है । स्थानीय लोगों ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का आभार व्यक्त किया ।


