रामकुमार गीता गबेल के निवास पर हुआ परम पूज्य असंग साहेब जी का आगमन

डोंगिया सुलोनी में निकली भव्य स्वागत शोभा यात्रा, लोगों ने लिया असंग साहेब जी का आशीर्वाद
सक्ती – 9 फरवरी की देर शाम परम् पूज्य असंग साहेब जी का डोंगिया सुलोनी के रामकुमार गबेल एवं गीता गबेल के निवास पर आगमन हुआ, इस दौरान उनके आगमन पर जहां पूरे गांव में उनके स्वागत में जोरदार शोभा यात्रा का आयोजन किया गया तो वहीं आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा एवम बैंड बाजे के साथ उन्हें घर तक लाया गया, जिसमें गबेल परिवार सहित पूरे ग्राम वासी एवं जिले के विभिन्न स्थानों से लोग मौजूद रहे,इस दौरान परम पूज्य असंग साहेब जी से लोगों ने आशीर्वाद लिया तो वहीं महिलाओं ने मंगल आरती भी उतारी एवं इस दौरान रामकुमार गबेल एवं गीता गबेल द्वारा परम पूज्य गुरुदेव की आरती उतार कर उनका स्वागत किया गया तथा उनके निवास पर 10 फरवरी से सुखद सत्संग एवं अमृत कथा का तीन दिवसीय आयोजन है, जिसमें परम पूज्य असंग साहेब जी के मुखारविंद से सत्संग का लाभ लोगों को मिलेगा।


