सक्ती

गर्मी के मौसम में होने वाले आगजनी को ध्यान में रखकर नगर पालिका ने आधुनिक मशीन लगा टैंकर दमकल वाहन  का लोकार्पण किया गया

सक्ती –  नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के आग्रह पर वंदना इंडस्ट्रीज के द्वारा  वार्डों में गर्मी के मौसम में छोटे-छोटे सकरी गलियों में आगजनी को समय पर रहते हुए काबू पाया जा सके इसके लिए शीघ्र पहुंचाने वाले ट्रैक्टर टेंकर 5 हजार छमता वाले अग्निशामक यंत्र (फायर/दमकल वाहन) क्रय किया गया  जिसका नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल  नगर पालिका अधिकारी के द्वारा विधि विधान से पूजन कर लोकार्पण  किया नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में  महत्वपूर्ण कदम  उठाया गया इस अग्निशामक यंत्र/वाहन  से  शहरी क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं पर तत्काल काबू पाने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस दमकल से वार्डो के सकरी सड़कों पर पहुंच कर  इस दमकल वाहन से   3 मंजील मकान तक आग पर काबू पाया जा सकता नगर में कई ऐसे सकरे  वार्ड रहते है जहां तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाता और छोटी आगजनी बड़ा रूप ले लेती है इस सभी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के आग्रह पर  नगर के वंदना इंडस्ट्रीज  के द्वारा ट्रैक्टर दमकल वाहन में  आधुनिक मशीन लगाकर बताया जिसकी क्षमता तीन मंजिला मकान तक आज में काबू पाने की है जिस पर नगर पालिका के द्वारा इसे क्रय किया गया  श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा बहुत ही अच्छे मशीन के माध्यम से टैंकर दमकल 5000 लीटर क्षमता का बनाया गया है जो सकरे गलियों में पहुंचकर भी आग पर काबू पाएगा ऐसे आधुनिक मशीन निर्माण करने वाले  को हम सभी नगर पालिका परिवार एवं नगर वासियों की ओर से वंदना इंडस्ट्रीज को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर  अग्रवाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी  नगर के सभी वार्ड पार्षद अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।