सक्ती

विधिक सेवा प्राधिकरण, सक्ती ने मनाया बसंत पंचमी

सक्ती –  विधिक सेवा प्राधिकरण सक्ती के सायुज्य में न्यायालय परिसर सक्ती में बसंत पंचमी पर विद्यादायिनी मां सरस्वती पूजन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर न्यायाधीश परिवार की ओर से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वय  लीना अग्रवाल, प्रशांत कुमार शिवहरे, विशेष न्यायाधीश  गंगा पटेल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  शुभदा गोयल, न्यायिक दंडाधिकारी  दिव्या गोयल के साथ अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल, संदीप सिंह बनाफर, लीगल डिप्टी चीफ धर्मेंद्र सोम, त्रिलोचन जांगड़े, गगन उपाध्याय आदि अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक कर्मचारीगण ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ मां सरस्वती की वंदना किया। पश्चात न्याय परिवार की प्रमुख न्यायाधीश लीना अग्रवाल एवं प्रशांत शिवहरे ने सबको बसंत पंचमी की बधाई देते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना की तो वहीं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि न्यायालय परिवार  एक बुद्धिजीवी परिवार है तथा विद्या एवं बुद्धि की देवी मां सरस्वती हमारी अधिष्ठात्री देवी है इसलिए बसंत पंचमी पर विद्यादायिनी मां सरस्वती के पूजन की परंपरा का अनुसरण करते विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक परिवार, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण की गरिमामय उपस्थिति रही।