सक्ती

चंद्रपुर में 60 बिस्तरों वाले सर्व सुविधायुक्त चिकित्सालय का निर्माण करेगी  गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास

चंद्रपुर में 60 बिस्तरों वाले सर्व सुविधायुक्त चिकित्सालय का निर्माण करेगी  गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास kshititech

चंद्रपुर –  छत्तीसगढ़ प्रदेश में धर्म के क्षेत्र में सक्ती जिले की चंद्रपुर में स्थापित अग्रणी संस्था गोपाल जी महाप्रभु एवं माँ चन्द्रहासिनी देवी मंदिर सार्व. न्यास द्वारा शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा के क्षेत्र में भी एक अनुकरणीय पहल की जा रही है, तथा इसके लिए न्यास द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, एवं अति शीघ्र सामाजिक सरोकारों के अन्तर्गत प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित एक श्रेष्ठ चिकित्सालय का निर्माण किया जाना है,उपरोक्त जानकारी देते हुए न्यास के प्रबंधक  गोविंद अग्रवाल चंद्रपुरिहा ने बताया कि 06 एकड़ के कैम्पस में 60 विस्तरो की क्षमता से संचालित होने वाले माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम में एलोपैथी चिकित्सा के साथ ही आर्युवेद एवं नेचरोपैथी की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। न्यास के प्रबंधक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि भारत की पुण्यधरा हर युग में भामाशाहों के दान पुण्य से सुगंधित रही है, ईश्वरीय कृपा एवं परिश्रम से अर्जित धन का उपयोग जीवन उपयोगी धार्मिक-सामाजिक कार्यों में किस प्रकार करना है, इससे जनमानस अनभिज्ञ नही है,नवनिर्माण की ओर अग्रसर माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम के विभिन्न सेवा प्रकल्पो में अपने पूर्वजो के पुण्य प्रताप को चिरस्थाई स्वरूप प्रदान कर पीड़ित मानवता की सेवा के यज्ञानुष्ठान में आहुति प्रदान करने आप  सविनय सादर आमंत्रित है।निस्वार्थ सहयोग संम्पूर्ण समाज व देश के लिए अनुकरणीय कृत्य है जिसके लिए श्रद्धावनत् है, उन श्रद्धालुओं का जिन्होने इस परम्परा को जीवन्त रखा।तथा माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम सेवा प्रकल्पो के निर्माण में सहयोग राशि का विवरण निम्नानुसार है
01- माँ चन्द्रहासिनी आरोग्यधाम नामकरण 10100000 /-
02- ऑपरेशन थियेटर 5100000 /-
03- मेल जनरल वार्ड, फिमेल जनरल वार्ड 2100000/-
04- मेटरनिटी वार्ड 2100000/-
05- पैथो लेब 500000/-
06- आईसीयू I.C.U.-21100000/-
07- सिंगल रूम- 4 1100000/-
08- डबल रूम 4 1100000/-
09- डिलक्स रूम 2 1100000/-
10- एक्स रे रूम 1100000/-
11- इमरजेंसी वार्ड 2100000/-
12- विजिटर्स लाऊंज 1100000/-
13- एक ईंट की सेवा 100/- (प्रति ईंट)
न्यास के प्रबंधक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त चंद्रहासिनी आरोग्यधाम निर्माण कार्य के लिए 25000/- से ऊपर दान देने वाले की सूची विवरण पटल पर लिपिबद्ध किया जावेगा।