सक्ती में जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न


सक्ती – शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन सक्ती के सेजस में दिनांक 11/12/2025 से 12/12/2025 तक किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके और श्रीफल तोड़कर इस दो दिवसीय आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर ए डी एम के एस पैकरा , डिप्टी कलेक्टर तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नोडल प्रीतेश राजपूत,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सक्ती अभिषेक शर्मा तथा गेंद राम मनहर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाराद्वार की गरिमामय आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम को ए डी एम के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सक्ती अभिषेक शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाराद्वार गेंद राम मनहर ने संबोधित किया।प्रथम दिवस में लोक नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोकगीत , कहानी लेखन, वाद विवाद तथा नवाचार की विधाएं संपन्न हुई। दूसरे दिवस के कार्यक्रम में जिला ट्रेज़री अधिकारी उपेंद्र पटेल , विद्याभूषण साव तहसीलदार सक्ती ने अपनी उपस्थिति प्रदान किए। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में राऊत नाचा, करमा नृत्य, एकांकी नाटक , रॉक बैंड, पारंपरिक वेशभूषा , चित्रकला, कविता लेखन , की विधाएं संपन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वासु जैन (IAS)मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती, जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती कुमुदनी बाघ द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र अग्रवाल, अभिषेक शर्मा नगर मंडल अध्यक्ष सक्ती , पद्मलोचन पटेल नायब तहसीलदार सक्ती के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम को अभिषेक शर्मा ने संबोधित करते हुए पढ़ाई के साथ साथ सभी क्षेत्रों में मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रतिभागियों को संदेश दिया। जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ने भी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामना के साथ निरंतर मेहनत करते रहने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला CEO वासु जैन ने पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद, संस्कृति तथा सर्वांगीण विकास के लिए सतत् मेहनत करने की अपील करते हुए विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अन्य सभी प्रतिभागियों को भविष्य में कड़ी मेहनत करने की अपील किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को तथा निर्णायक मंडल एवं मंच संचालन कार्य करने वालों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। लोक नृत्य दलीय में विजेता शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द सक्ती, पंथी नृत्य दलीय विजेता कसेरपारा वार्ड नं 1 सक्ती , विजेता शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द सक्ती , लोकगीत विजेता सेजस कसेरपारा सक्ती, उप विजेता दृष्टि बाधित विद्यालय सक्ती , कहानी लेखन विजेता नव्या सिदार मालखरौदा, उप विजेता ऋषि चंद्रा डभरा , वाद विवाद विजेता निखिल चंद्रा मालखरौदा, उप विजेता कालिंदी पटेल डभरा , नवाचार विजेता प्रियांशु चंद्रा/ लवली चंद्रा जैजैपुर, राऊत नाचा विजेता जैजैपुर , उप विजेता मदर टेरेसा स्कूल गोबरा डभरा , करमा नृत्य विजेता शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द, एकांकी नाटक विजेता प्रगति हायर सेकेंडरी स्कूल अमलडीहा डभरा , रॉक बैंड विजेता परसदा खुर्द सक्ती , पारंपरिक वेशभूषा विजेता विजेता दीपक यादव सक्ती , उप विजेता यशोदा सिदारं सक्ती, चित्रकला विजेता दिलेश श्रीवास सक्ती , उप विजेता प्रीति साहू सक्ती तथा कविता लेखन के विजेता तुषार पटेल डभरा , उप विजेता कु आरती बारमते मालखरौदा विकासखंड को मोमेंटो समापन समारोह के अतिथियों के द्वारा प्रदान कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विधाओं के संयोजक , निर्णायक तथा व्यवस्था में लगे हुए शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सेजस सक्ती के समस्त स्टाफ ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा के प्रभारी प्राचार्य सुरेश जायसवाल तथा सेजस कसेरपारा के व्याख्याता देवाशीष बनर्जी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जिला खेल अधिकारी हरि पटेल ने किया।


