सक्ती

राज्य सलाहकार,राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने सक्ती के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

राज्य सलाहकार,राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने सक्ती के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण kshititech

जैजैपुर–  राज्य सलाहकार,राज्य  स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण रायपुर  मोनिका सिंह  के द्वारा आज जिला सक्ती में जनपद पंचायत जैजैपुर जनपद के ग्राम पंचायत पेंड्री बरेकेलकला ,डोटमा, देवरिमठ झरप मे सामुदायिक शौचालय, ठोस एवम् तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यो का निरीक्षण किया गया। जिसमें गांव गांव में घर-घर कचरा संग्रहण कार्य के लिए संलग्न स्वच्छाग्राही समूह के सदस्यों से स्वच्छता के संबंध में समझाइश देकर कचरा संग्रहण कर गीला सूखा कचरा अलग अलग रखने की बात कही गई। इसके साथ ही उनके द्वारा अन्य विभिन्न स्वच्छता संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत की  टीम, जनपद की टीम, सरपंच, सचिव ,ग्रामीणजन, स्वच्छग्राही, उपस्थित रहे।