सक्ती
सक्ती के भाजपा नेताओं ने रायपुर पहुंच कर उपमुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

उपमुख्यमंत्री ने भी सक्ती से पहुंचे भाजपा नेताओं का आत्मीयता पूर्वक किया अभिवादन स्वीकार
सक्ती – छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन विकास, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, अरुण साव को उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो सक्ती जिले के उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव 20 25 के प्रत्याशी चिराग अग्रवाल ने राजधानी रायपुर स्थित उपमुख्यमंत्री निवास पर पहुंच कर उनके जन्मदिन का केक काटा एवं उनका मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं किए जाने की बात कही, इस दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने भी सक्ती से पहुंचे भाजपा नेताओं का आत्मीयता पूर्वक अभिवादन स्वीकार किया


