सक्ती

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः  जिले में अब तक 755.6 क्विंटल धान की हुई खरीदी

सक्ति – प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो गया है । जिसके तहत समर्थन मूल्य पर जिले में अब तक 755.6 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 125 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान खरीदी केन्द्र चिस्दा (चिस्दा) में 9.2 क्विंटल, चिस्दा (झरप) में 12.4 क्विंटल, देवरघटा (डभरा) में 525.6 क्विंटल, देवरघटा (जैजैपुर) में 4 क्विंटल, पुटीडीट में 35.2 क्विंटल, दर्री में 8 क्विंटल, फगुरम में 40 क्विंटल, बघौद में 87.2 क्विंटल, बड़ेकटेकोनी में 31.2 क्विंटल, हसौद में 2.8 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।