सक्ती जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का जनता के साथ संवाद व अभिनंदन समारोह किया गया आयोजित







सक्ती – सक्ती शहर की हटरी धर्मशाला में 20 नवंबर को नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा सक्ती जिले के नव पदस्थ आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर जहां जिले सहित शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक,राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, तो वही कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर हुआ, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल सहित अन्य संस्था के प्रमुखों ने मंचस्थ सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया तो वहीं कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज हम सबके लिए गौरवशाली दिन है कि हमारे जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदय हम सबके बीच उपस्थित हैं,तथा उनका अभिनंदन करते हुए हम सभी हर्षित हैं,एवं जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए तथा जिले में आम जनता को एक अच्छी पुलिसिंग व्यवस्था देने के लिए एसपी साहब सजग एवं तत्पर है तथा हम उनका अभिनंदन करते हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि मैं पूर्व में प्रदेश के चार जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक एवं छत्तीसगढ़ के अभी तक के सभी सम्माननीय मुख्यमंत्री जी की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे चुका हूं, एवं सक्ती जिला मेरे लिए पांचवा जिला है तथा इस जिले से मेरा पुराना से नाता रहा है दशको पूर्व मेरे परिजन यहां शासकीय सेवाओं में कार्य कर चुके हैं तो वहीं इस जिले से मेरी काफी पारिवारिक संबंध रहे हैं, एवं सक्ती जिले में आप हम सभी मिलकर अच्छा कार्य करेंगे तथा कोई भी व्यक्ति निसंकोच मुझसे सीधे संपर्क कर सकता है, एवं जनता के मन में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवम विश्वास की भावना को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है, तथा आम जनता भी अपनी सुरक्षा को लेकर स्वयं भी जागरूक रहे तथा चोरी इत्यादि की घटनाओं के लिए कहीं ना कहीं हमारी छोटी-मोती चूक से ही घटनाएं होती है, हमें अलर्ट रहना होगा, तथा शहर सहित जिले के छोटे-बड़े दुकानदार भी आए दिन चोरी की घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें एवं यथासंभव अपनी दुकानों में सीसी कैमरे जरूर लगाए जिससे ऐसी घटनाओं के दौरान पुलिसिया जांच में सहयोग मिल सके,कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने भी कविताओं की पंक्तियों के माध्यम से अपनी भावनाओं व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय जनता से बेहतर संवाद बनाए रखने की दिशा में आज यहां कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं, तथा पुलिस अधीक्षक महोदय सकारात्मक सोच के साथ आपके बीच आज आए हैं तथा हरीश यादव ने भी विस्तार पूर्वक पुलिस के कार्यों पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम को भाजपा सक्ती जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने भी छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि हमारे जिले के नए पुलिस अधीक्षक महोदय काफी संवेदनशील पुलिस अधिकारी हैं, एवं उनके नेतृत्व में हमारा जिला और अधिक सुरक्षा को लेकर मजबूत होगा ऐसा हम सबको विश्वास है, इस दौरान मंच पर जिला चावल उद्योग संघ सक्ती के अध्यक्ष दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा प्रतिष्ठान बाराद्वार,छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सक्ती इकाई के अध्यक्ष मुकेश बंसल, सुप्रसिद्ध ज्योतिषी एवं विद्वान पंडित पंकज उमरलिया, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के जिला अध्यक्ष एवं वंदना ग्रुप के संस्थापक त्रिलोकचंद जायसवाल दादू भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तथा अंत में कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, एडिशनल एसपी हरीश यादव एवं सक्ती थाने के टीआई लखन पटेल का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन तथा स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य संस्थाओं के प्रमुखों ने भी एसपी साहब के स्वागत में अपनी भावनाएं व्यक्त की, तथा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल सहित विभिन्न संगठनों ने भी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय का स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन भी किया, कार्यक्रम के दौरान सक्ती जिले के विभिन्न स्थानों से जहां लोग मौजूद रहे तो वही कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल अग्रवाल प्रियंका, कालू रघुनाथ अग्रवाल,मोनू अग्रवाल एम के इलेक्ट्रिकल का भी प्रमुख योगदान रहा।


