सक्ती

बोरसी में रेत माफिया धड़ल्ले से कर रहा हसदेव नदी में अवैध उत्खनन

बिर्रा – जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम बोरसी के हसदेव नदी में  रेत माफिया के द्वारा खुलेआम रेत का अवैध रूप से धड़ल्ले से कारोबार किया जा रहा है। इधर जिम्मेदार खनिज विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। हसदेव नदी में पानी का जलस्तर कम होने के कारण रेत माफिया के द्वारा हसदेव नदी में माउंटेन चैन से खुलेआम रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। रेत के अवैध कारोबार करने वाले फल फूल रहा है। वहीं अवैध रेत खनन करने वाले कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। खनिज विभाग के कार्यवाही नहीं करने  से  रेत माफिया के हौसला बुलंद दिखाई दे रहा है तथा अपने कारोबार को धड़ल्ले से अंजाम दिया जा रहा है। वहीं खनिज विभाग का रेत माफिया से सेटिंग होने के कारण हर रोज बोरसी से अवैध रेत खनन करके लाखों रूपए कमाने का रेत माफिया ने धंधा बना लिया है। जिसके कारण रेत माफिया ने इस कारोबार को अपना कमाई का अच्छा जरिया ढ़ूंढ लिया है तथा रेत माफिया भी दूसरे कारोबार में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। आज बोरसी में इतनी बड़ी पैमाने पर रेत खनन किया जा रहा है, जिसके कारण रेत माफिया का बल्ले बल्ले हो गया है। वहीं सड़क में हर रोज टेक्टर में रेत का कारोबार करके सड़क में मौत बन कर दौड़ रहे हैं। वहीं किसानों के द्वारा कृषि कार्य करने के लिए टेक्टर खरीदा जाता है, परन्तु किसान अपने टेक्टर को कमाई के चक्कर में गलत काम करने के लिए भी लगा दिया जा रहा है। परन्तु टेक्टर में अवैध रेत का कारोबार होने के बावजूद भी टेक्टर पर थोड़ी कार्यवाही किया जाता है। जिसके कारण टेक्टर मालिक भी थोडी सी कार्यवाही करने से डर गायब हो गए हैं तथा किसान भी थोडी चालान जमा करके टेक्टर को छुड़ा ले जाता है। जिसके कारण रेत कारोबार करने वाले टेक्टर मालिक से कानून का भय धीरे धीरे समाप्त होने लगा है। जब तक टेक्टर मालिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई नहीं होती तो टेक्टर मालिक का कानून से डर नहीं जाएगा। रेत की कमाई से हसदेव नदी में बोरसी  ,महानदी में बंसतपुर, किकिरदा और करही मे भी रेत अवैध खनन का कारोबार बैखौफ होकर  धड़ल्ले से किया जा रहा है। तथा इस रेत माफिया ने नदी में रेत कारोबार को धड़ल्ले से अंजाम दिया जा रहा है। जिसके कारण रेत माफिया रेत की कमाई से लाल हो रहे हैं। टेक्टर को गैर कार्य में  किसान अपने टेक्टर को कृषि कार्य के लिए निकाला जाता है परन्तु किसान ने कमाई के चक्कर में अपने ट्रेक्टर को गैर कार्य में लगाया जा रहा है। जिसके कारण ट्रेक्टर मालिक को किसी का डर नहीं होने के कारण अपने ढ़ंग से ढुलाई काम में लगाया जा रहा है।
ट्रेक्टर हाईवा पर बड़ी कार्यवाही
अवैध रेत कारोबार में अपने ट्रेक्टर व हाईवा से रेत लोडिंग करके रेत की  कमाई का जरिया ढ़ूंढ लिया है। जिसके कारण रेत कारोबार में ट्रेक्टर, हाईवा मालिक भी अवैध कारोबार में लाल हो रहे हैं। उधर जिम्मेदारों के द्वारा कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ाया जा रहा है। यह बात बिर्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। खनिज विभाग का भी क्षेत्रमें किरकिरी हो रही है।