पीडिता को बहलाफुसलाकर उसके घर से ले जाने वाले आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल


बिर्रा – पीड़िता से दुराचार करने वाले आरोपी देवराज उर्फ धीरज चौहान पिता ताम्रध्वज चौहान उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रमांक 02 मल्दा थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार (छ.ग) को दिनांक 16.10.25 को गिरफतार कर जेल भेजा गया था तथा पीडिता को बहलाफुसलाकर उसके घर से ले जाकर अपराध में सहयोग करने वाले आरोपी निकेश यादव पिता हरी यादव उम्र 22 साल निवासी बसंतपुर थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा (छग) घटना दिनांक से फरार था जिसका आज दिनांक 11.11.25 को मुखबीर के द्वारा उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रापुसे) से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी निकेश यादव पिता हरी यादव उम्र 22 साल निवासी बसंतपुर थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा (छग) को बसंतपुर बिर्रा से दिनांक 11.11.25 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है


