सक्ती

बीजेपी की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

11 नवंबर को बिलासपुर में होगी जिसमें एक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी

बाराद्वार ‌। सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरपाली कला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल बाराद्वार की मंडल बैठक की गई। जिसमें आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली में शामिल होने का महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों तथा उपस्थित जनों से आग्रह किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा अपने घोषणा पत्र में माता बहनों से प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी, पेंशन की राशि में बढ़ोतरी, महिला समूहों का कर्ज माफी सहित अन्य कयी घोषणा की थी लेकिन सरकार के चार साल पूर्ण होने के बाद भी सरकार ने अपनी घोषणा को पूर्ण नहीं किया है‌। साथ ही महिला समूहों के द्वारा संचालित रेडी टू ईट के कार्यों को भी समूहों से छीनकर प्राईवेट कंपनी को कार्य दे दिया है। महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली आयोजित किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विशेष रूप से शामिल होंगी।आप सभी अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उनके घोषणा को याद दिलाना है।
इस मौके पर बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, महामंत्री द्वय दीपक ठाकुर , गेंद राम मनहर, मंत्री विजय जायसवाल ,कार्यालय प्रभारी राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता गांधी राम जयसवाल, विसाहू श्रीवास ,नरेंद्र साहू, पारस श्रीवास,सीमा श्रीवास, गोमती पांडेय, गायत्री केवट ,नंदिनी भुइयां ,आरती कुमहार,सरिता सहीस, उत्तरा कुमारी ,राम कुमारी कुंभकार ,सुनीता सिदार, चमेली राठिया, सावित्री सहीस, अनुपा गोंड, भगवती केंवट ,बृज बाई गोंड,पिंकी , अहिल्या तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।