सक्ती

एसबीआई सक्ती के सहयोग से शहर में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया चिल्लर का वितरण

एसबीआई सक्ती के सहयोग से शहर में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया चिल्लर का वितरण kshititech

चेंबर अध्यक्ष बंसल ने कहा- व्यापारियों एवं ग्राहकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए काम कर रहा है चेंबर ऑफ कॉमर्स

सक्ती –   सक्ती शहर के बाजारों में चिल्लर की समस्या देखी जा रही थी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए शहर के व्यापारियों की बड़ी संस्था छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई सक्ती ने पहल करते हुए इस समस्या का निराकरण कर दिया है, आज भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ईकाई सक्ती के द्वारा चिल्लर वितरण किया गया, तथा यह वितरण का कार्यक्रम चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल के नगर पालिका स्थित कार्यालय के बाहर किया गया, जिसमें शहर सहित आसपास के काफी संख्या में लोगों ने आकर चिल्लर ली तथा इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं चेंबर के अध्यक्ष मुकेश बंसल ने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बाजारों में किसी भी प्रकार की दिक्कतें ग्राहकों एवं व्यापारियों को ना हो, इस दिशा में लगातार काम किया जाता है, तथा चिल्लर की समस्या को निराकरण करने की दिशा में आज भारतीय स्टेट बैंक सक्ती के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जा रहा है, 26 सितंबर को आयोजित चिल्लर वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक के प्रमुख रॉकी अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल,मनीष कथूरिया, सक्ती ईकाई अध्यक्ष मुकेश बंसल,पवन सराफ, कैलाश खेतान,अतिश अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल, सुनील कृपलानी, गजेंद्र डालमिया,राकेश अग्रवाल बहुत से सदस्य उपस्थित थे