सक्ती

राधा कृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सुबह 11 बजे होगा आयोजित

सक्ती। राधा कृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में कल 11 बजे से 12 बजे निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा जांच एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ उत्तम गबेल एवं डॉ अनिल पटेल के सान्निध्य में निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं औषधि वितरण किया जाएगा।