सक्ती

मवेशी तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, 07 नग गायें एवं पिकअप वाहन जब्त

मवेशी तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, 07 नग गायें एवं पिकअप वाहन जब्त kshititech

डभरा – डभरा पुलिस को  सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डूमरपाली में कुछ व्यक्ति पिकअप वाहन में ठूस-ठूसकर मवेशियों को भरकर बूचड़खाने ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी  कमल किशोर महतो के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहाँ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
1. मनोज कुमार डनसेना पिता ब्राम्हआनंद डनसेना, निवासी ग्राम निमोही 2. पुरन सिदार पिता दिनानाथ सिदार, निवासी ग्राम डूमरपाली मौके से पिकअप वाहन एवं 07 नग गायों को सुरक्षित बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया है। इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। डभरा पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी मवेशी तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।