सक्ती

थाना हसौद ने अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कुल 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

थाना हसौद ने अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कुल 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार  kshititech

हसौद – पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से) द्वारा जिले में गौवंश तस्करी पर विशेष निगरानी रखकर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था जिसके तारतम्य में दिनांक 08.09.2025 को आरोपी 01. विय्यापु अप्पलकोण्डा पिता विय्यापु देवुड्डु उम्र 49 साल साकिन देवावरम थाना नाकापल्ली जिला विशाखापटनम आंध्रप्रदेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन कंटेनर क्रमांक MH 20 EL 1455 रंग कत्था कीमती 4000000/रू (चालीस लाख रूपये) एवं 41 नग बैल प्रत्येक बैल की कीमती 15000/रू कुल 6,15,000/ रू एवं बातचीत (संपर्क) में प्रयुक्त एक काला रंग का LAVA कंपनी कीपेड वाला मोबाईल माडल LF1008 जिसका IMEI 01. 351860525406056 IMEI 02. 351860525406064 जिसमें एयरटेल कंपनी का सीम लगा हुआ पुरानी ईस्तेमाली कीमती 1000/रू एवं आरोपी 02. चप्पा नौकराजु पिता चप्पा कोण्डा उम्र 33 साल साकिन देवावरम थाना नाकापल्ली जिला विशाखापटनम आंध्रप्रदेश के कब्जे से 41 नग बैल प्रत्येक बैल की कीमती 15000/रू कुल 6,15,000/रू एवं बातचीत (संपर्क) में प्रयुक्त एक स्लेटी काला रंग का REALME कंपनी की स्मार्ट टच स्क्रीन मोबाईल फोन माडल RMX3201 जिसका ΙΜΕΙ 01. 860920058948678 IMEI 02. 860920058948660 जिसमें एयरटेल कंपनी का सीम लगा हुआ पुरानी ईस्तेमाली कीमती 10,000/रू एवं पायलेटिंग वाहन एक सफेद रंग के XL6 कार क्रमांक CG 22 Z 7262 कीमती 12,000,00/रू मय चाबी जुमला कीमती 64,52,000/रू (चौसठ लाख बावन हजार रूपये) को आरोपी पुरूषोत्तम कुर्रे पिता तेजूराम कुर्रे साल साकिन सुहागपुर चौकी बेलादुला थाना सरसींवा जिला सारंगढ बिलाईगढ़ (छ.ग.) से जप्त किया गया। जप्त 82 नग बैल का पशु चिकित्सक जैजैपुर से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मण्डी परिसर हसौद में सुरक्षित रखकर चारा पानी का व्यवस्था कराया गया है। घटना में फरार आरोपी मिट्ठू बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे ग्राम भनेतरा, कंटेनर वाहन चालक सुधेश प्रदीप, सहायक चालक ईश्वर, कंटेनर वाहन स्वामी अनिष केपी एवं योगेश बंजारे की पतासाजी हेतु  पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में टीम गठित किया गया है।
नाम फरार आरोपीगण —
1. मिट्ठू बंजारे ग्राम भनेतरा थाना हसौद
2. ओमप्रकाश बंजारे ग्राम भनेतरा थाना हसौद
3. कंटेनर वाहन चालक सुधेश प्रदीप
4. कंटेनर वाहन सहायक चालक ईश्वर
5. कंटेनर वाहन स्वामी अनिष केपी
6. योगेश बंजारे ग्राम पथरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़