सक्ती

सकरेली कला में शिव बारात की रही धूम

विगत कई वर्षों से किया जा रहा है यह आयोजन

‌सक्ती‌। सक्ती निकटस्थ ग्राम सकरेलीकला में विगत रात्रि शिव बारात का भव्य आयोजन किया गया। आसपास कई ग्रामो के महिला, पुरुष, बच्चे सभी बारात में शामिल हुए थे। विगत कई वर्षों से सकरेली कला में गौरा गौरी पूजन के साथ शिव बारात भव्य आयोजन किया जाता है। विशाल रथ में भगवान शिव नंदी में विराजमान होकर पूरे ग्राम का भ्रमण कर माता गौरी से ब्याह करने के लिए निकलते हैं। बाराती में आसपास के कई गांवों के लोग शामिल होते हैं। बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सभी बाराती बनकर मस्ती में झूमते नाचते पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान करते हैं। पूरा गांव भक्तिमय हो जाता है। पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। विद्युत झालरों एवं दीपक की लौ से पूरा गांव जगमगा जाता है। इस आयोजन में ग्राम के प्रथम नागरिक डमरूधर साहू, सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत साहू सहित गांव के सभी लोगों की सक्रिय सहयोग रहता है। रोशन लाल पटेल ने बताया कि गांव एवं पूरे देश की खुशहाली के लिए यह आयोजन प्रति वर्ष दीपावली के चौथे दिवस किया जाता है। पूरा आयोजन तीन दिवसीय होता है। अंतिम दिवस भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात एवं माता गौरी से ब्याह के साथ समापन होता है।