सक्ती

सक्ती नगरीय निकाय में होने वाले पाइपलाइन कार्य में निर्माण एजेंसी के मनमानी कार्य पर कार्यवाही की मांग

सक्ती‌ – सक्ती नगर के अंतर्गत पानी पाइप लाइन बिछाई जा रही है जिसमें मिरौनी बैराज महानदी से निकायों में पाइपलाइन के तहत पानी पहुंचने का कार्य होना है, जिसके तहत गड्ढे खोदकर पाइपलाइन का कार्य निर्माण एजेंसी द्वारा किया जा रहा है उक्त कार्य में निर्माण एजेंसी द्वारा मनमानी पूर्वक मापदंड को दरकिनार करते हुए भरी बरसात में गड्ढे खोद दिए जा रहे हैं और पहले से बनी हुई सड़क नाली वह अन्य निर्माण कार्य को क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है और स्थल को बिना मरम्मत के अव्यवस्थित छोड़ दिया जा रहा है जिससे लोगों के घरों वह दुकानों के सामने गंदगी वह कीचड़ हो जाने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही पूरे कीचड़ सड़कों में आ जा रहे हैं जिससे नगर भी कीचड़ युक्त हो गया है वह संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा भरी बरसात के मौसम में इस प्रकार के मनमानी कार्य करने से आम जनमानस को काफी दिक्कतें हो रही है जिससे जनता में काफी आक्रोश है अतः समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भुगतान पर रोक लगाकर तत्काल पूर्व में क्षतिग्रस्त किए गए स्थलों की मरम्मत की जाए तत्पश्चात ही नए स्थलों पर पाइपलाइन डालने का कार्य किया जाए।