सक्ती

डॉक्टर खिलावन साहू के पुत्र धनंजय साहू को मिली एमबीबीएस की डिग्री

डॉक्टर खिलावन साहू के पुत्र धनंजय साहू को मिली एमबीबीएस की डिग्री kshititech

सक्ती विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने दी पूर्व विधायक के सुपुत्र की इस सफलता पर बधाई

सक्ती – सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर खिलावन साहू एवं  रत्ना देवी साहू नगरदा के सुपुत्र धनंजय साहू (प्रिंस) को एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त हुई है, धनंजय को एमबीबीएस की डिग्री मिलने पर यहां क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं धनंजय साहू ने भी अपनी इस उपलब्धि पर कहा है कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करना चाहते हैं, तथा उन्होंने प्रारंभ से ही मेडिकल में अपना लक्ष्य मानकर पढ़ाई की तथा आज उनके परिवार जनों के सहयोग से वे चिकित्सक के रूप में सेवाएं देंगे