मोटरसाइकल चोरी के शातिर को सक्ती पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

आरोपी के कब्जे से 2 अलग अलग चोरी की हुई मोटर सायकल को किया गया बरामद
सक्ती। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आकाश कुर्रे पिता श्री राम कुर्रे निवासी बस्ती बाराद्वार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3.8.2022 को सुबह 4:00 से 6:00 के मध्य डोंगिया सब्जी मंडी में से उसका हीरो होंडा स्प्लेंडर एन एक्स जी मोटरसाइकिल नंबर सीजी 11 सी 8587 कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, एवं पवन कुमार अग्रवाल पिता किरोड़ीमल अग्रवाल निवासी स्टेशन रोड सक्ती ने भी रिपोर्ट दर्ज कराया कि 7-8.9.2022 की रात्रि के दरमियान उसका बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 ए वाई 83 48 को घर के सामने रोड से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।
प्रार्थीयो की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 265 /22 धारा 379 भादवि एवं अपराध क्रमांक 331/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया
इस दौरान सूचना मिली की रामकुमार मिरी पिता श्यामलाल मिरी, वार्ड नंबर 18, स्टेशन पारा सक्ती को कड़ाई से पूछताछ करने पर दो मोटरसाइकिल अलग-अलग जगहों में चोरी कर अपने घर में छुपा कर रखना स्वीकार किया। दोनों मोटरसाइकिल को आरोपी के पास से जप्त किया गया । आरोपी रामकुमार मिरी को दिनांक 15.10. 2022 को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया। प्रकरण में सम्मिलित चोरी का पर्दाफाश एवं चोरी किए गए मोटरसाइकिल को बरामद करने में निरीक्षक कमल किशोर महतो ,उपनिरीक्षक बीरबल रजवाड़े ,आरक्षक पुष्पनाथ भगत ,रमेश चंद्रा का योगदान रहा ।


