सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया सावन उत्सव

सक्ती ‌। आल इडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी एम 1 संपदा सक्ती की अध्यक्ष लीनेस अल्का कंवर के नेतृत्व में अतिथि ढाबा में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। सभी लीनेस सदस्यों ने हरी साड़ी और श्रृंगार कर भाग लिया , सर्व प्रथम राधा कृष्ण भगवान की पूजा, दीप प्रज्ज्वलित सुषमा जायसवाल के द्वारा कर उत्सव का शुभारंभ किया गया सभी ने सावन के गीत गाते हुए झूला झूला और विभिन्न मनोरंजनात्मक गेमों का आनंद लिया ‌। विजेताओं को क्लब की ओर से उपहार दिया गया लकी विनर ललिता साहू रही, लीनेस अनीता सिंह सावन सुन्दरी चुनी गई जिन्हें पूर्व सावन सुन्दरी लीनेस भगवती देवांगन ने  ताज पहनाया उपहार दिया गया ‌। इस अवसर पर एक पौधा रोपण किया, एक्सक्यजिटव आफिसर लीनेस शालू पाहवा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को प्रकृति के समीप रहते हुए प्रकृतिक सौन्दर्य का आनंद लेने व क्लब के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलता है इस अवसर पर पूर्व एरिया आफिसर लीनेस लता नायक, मंजू जायसवाल, विजिया जायसवाल, भगवती देवानंद, पूनम साहू, रीता राज, अमृता सिंह, निधि सिंह, ललिता साहू, प्रभा जायसवाल, कुशल दर्शन, गोपी जायसवाल, मनीषा भारद्वाज, अनीता राठौड़, जमुना जायसवाल, कलेश्वरी साहू एवं अन्य सदस्य उपास्थि रहे।