सक्ती

गृह एवं लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने माता चंद्रहासिनी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की*

गृह एवं लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने माता चंद्रहासिनी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना kshititech

      सक्ती  l  गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री  ताम्रध्वज साहू नवनिर्मित सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित माता चंद्रहासिनी देवी मंदिर में सपरिवार दर्शन के लिए पहुँचे। वहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना आरती कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा लंबे अरसे बाद माता चंद्रहासिनी के दर्शन करने का सौभाग्य हमे प्राप्त हुआ। नवीन जिला सक्ती के बन जाने से जिले में स्थित सभी दार्शनिक, पर्यटन स्थल के साथ-साथ चंद्रपुर का विकास तेज गति से होगा। इस अवसर पर चन्द्रपुर विधायक  रामकुमार यादव, सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक  एम आर आहिरे, साथ ही सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक (रेल)  राजेश कुकरेजा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।